तराई पश्चिमी के फाटो ईको टूरिज्म ज़ोन में जल्द पर्यटक ट्री हाउस में रात्रि विश्राम का उठा पायेंगे लुप्त। 

नैनीताल/रामनगर – रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी के अंतर्गत पड़ने वाले फाटो ईको टूरिज्म जोन में अब पर्यटक जल्द ही ट्री हाउस में रात्रि विश्राम व डे सफ़ारी के लिए ऑनलाइन कटा पाएंगे परमिट। कॉर्बेट पार्क की तर्ज पर ही ऑनलाइन बुकिंगें होंगी शुरू।

बता दें कि रामनगर तराई पश्चिमी के अंतर्गत पड़ने वाले फाटो पर्यटन ज़ोन की शुरुआत जनवरी 2022 में हुई थी। जैव विविधता के लिहाज से इस ज़ोन को खज़ाना माना जा रहा है, जहां कई प्रकार की वनस्पतियां, वन्यजीव और जीव जंतु मौजूद है।
यही वजह कि फाटो पर्यटन जोन पर्यटकों की पसंदीदा जगह है। इस जोन में सैलानी करीब से वन्यजीवों को निहार रहे हैं। सैलानियों की उत्साह का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं, जनवरी से अब तक 1 करोड़ से ज्यादा का राजस्व इस जोन से विभाग को मिला है। इसी को देखते हुए तराई पश्चिमी अब इसमें और आधुनिक सुविधाएं बढ़ाने जा रहा है जानकारी देते हुए तराई पश्चिमी के डीएफओ प्रकाश आर्य ने बताया कि कॉर्बेट पार्क की तर्ज पर ही इस जोन में ऑनलाइन बुकिंगे जल्द शुरू की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि ऐसी समस्याएं देखी जा रही है कि पर्यटक लाइनों में खड़े होकर परमिट कटवा रहे हैं जिससे उनके सामने दिक्कते आ रही है।साथ ही उन्होंने कहाँ की शौचालय और मार्गों को भी सही किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फाटो ज़ोन में अभी 2 ट्री हाउस भी बने है। उनकी दरें निर्धारित करने के लिए शासन को भेजा है, साथ ही और 2 ट्री हाउस बनाने का प्रस्ताव भी शासन को भेजा जा रहा है।उन्होंने कहाँ कि जल्द ही दरें निर्धारित होने के बाद फाटो ज़ोन में बने ट्री हाउस का पर्यटक लुप्त उठा पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here