हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार स्थित मठ मंदिरों और अखाड़ों की संपत्ति को लेकर साधु संतो में विवाद बना रहता है। गुरुवार को भी हरिद्वार के कनखल स्थित श्री पंचायती निर्मल अखाड़े में उस समय विवाद खड़ा हो गया जब सुबह सुबह पंजाब से आए संतों के एक गुट ने अखाड़े पर कब्जा करने का प्रयास किया। इस दौरान संतो के दो गुट आमने सामने आ गए।
संतो में विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने हड़कंप मच गया। तुरंत ही हरिद्वार के कई थानों की पुलिस और पीएसी की टीम अखाड़े पहुंची गई। हरिद्वार के सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार और सीओ सिटी मनोज कुमार ठाकुर ने पंजाब से आए संतों को अखाड़े से बाहर जाने और विवाद खड़ा न करने की अपील की गई। अधिकारियों के काफी समझाने के बाद भी जब संत नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने हल्के बल का प्रयोग करते हुए उन्हें अखाड़े से बाहर कर दिया और कनखल थाने में बैठा दिया। निर्मल अखाड़े के दोनो पक्ष एक दूसरे पर अखाड़े की सम्पत्ति को खुर्द बुर्द करने का आरोप लगाए।
वही सीओ सिटी मनोज कुमार ठाकुर ने कहा कि किसी स्थिति में लॉ एंड ऑर्डर नहीं बिगड़ने दिए जाएगा। शांति व्यवस्था बनाने के लिए कुछ संतो को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।