Homeराज्यउत्तराखण्डश्रीनगर के स्व० बिपिन रावत स्टेडियम में राज्य स्तरीय अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता...

श्रीनगर के स्व० बिपिन रावत स्टेडियम में राज्य स्तरीय अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ।

पौड़ी/श्रीनगर – जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान द्वारा श्रीनगर के श्रीकोट गंगानाली स्थित स्व० बिपिन रावत स्टेडियम में राज्य स्तरीय अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया।

शिक्षा विभाग के तत्वाधान में तथा व्यापार मण्डल और अन्य विभागों के सहयोग से आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-19 बालक-बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का जिलाधिकारी और अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करते हुए शुभारम्भ किया गया। प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी खेल प्रतियोगियों को बेहतर खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने को प्रेरित किया।

उन्होने खेल प्रतिभागियों से कहा कि वे तय कर लें कि उन्हें किस खेल में अपना करियर बनाना है और उसके पूरा करने के लिए बेहतर जानकारी प्राप्त करते हुए बेहतर प्रदर्शन के तौर-तरीकों को अमल में लायें।
जिलाधिकारी ने खेल प्रतिभागियों से कहा कि एक कैरियर के तौर पर खेल इवेंट का चयन बहुत बहुत सारी चीजें देखकर करना चाहिए ताकि सफलता के अधिक से अधिक मौके मिल सके। उन्होने आयोजकों से कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को और बेहतर तरीके से आयोजित करने की संभावना देखें जिसमें विशेषज्ञता के साथ गुणवत्ता बेहतर दिखनी चाहिए।

जिलाधिकारी प्रतियोगिता के आयोजन के अतिरिक्त खर्च की पूर्ति करने का भी आश्वासन दिया। 3 से 5 नवम्बर तीन दिनों तक चलने वाली अन्डर-19 फूटबाल प्रतियोगिता के शुभारम्भ के अवसर पर स्थानीय विधायक/कैबीनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने दूरभाष पर सभी खेल प्रतिभागियों और आयोजकों की प्रतियोगिता की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर  एनसीसी बैण्ड, सरस्वती विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीकोट गंगानाली के साथ ही विभिन्न जनपदों की टीमों द्वारा परेड़ के माध्यम से जिलाधिकारी को सलामी दी गयी। वहीं प्रतिभागी टीमों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सुन्दर प्रस्तुतीकरण किया गया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular