Homeराज्यउत्तराखण्डलैंसडाउन का नाम बदलने को लेकर सियासत तेज, करन माहरा के बयान...

लैंसडाउन का नाम बदलने को लेकर सियासत तेज, करन माहरा के बयान पर रानीखेत विधायक ने किया पलटवार।

नैनीताल/रामनगर – रामनगर पहुंचे भाजपा के तेज तर्रार रानीखेत से विधायक हमेशा से ही अपने बयानों से सियासी हलचल पैदा करने वाले डॉ प्रमोद नैनवाल ने एक बार फिर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के लैंसडाउन का नाम बदलने के बयान पर अपने बयानों से हलचल पैदा कर दी है।
प्रमोद नैनवाल ने अपनी ही विधानसभा से पूर्व में विधायक रहे व वर्तमान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए एक बार फिर उनको अपनी ही विधानसभा सभा मे भतरोजखांन कस्बे का नाम बदलकर हीरानगर रखने का सियासी बयान दिया है।

साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहारा को अपनी ही विधानसभा में उनके द्वारा बनाये गए सड़को का 97में से 95 सड़कों का ख़स्ताल बताते हुए करन माहरा को घेरने का प्रयास किया है। राजनीति में अब देखने वाली बात यह होगी कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अपनी ही विधानसभा में उलझते हुए नज़र आएंगे या फिर कांग्रेस को प्रदेश में अपने नेतृत्व से एक नई धार देने का प्रयास करते है।

बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने लैंसडाउन के नाम बदलने के प्रस्ताव को लेकर बीजेपी पर आज हमला बोला था। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नाम बदलने से कुछ नहीं होने वाला है। सरकार लैंसडाउन में अच्छे अस्पताल, स्कूल और सड़कें बनाएं तो लोगों का कुछ भला होगा। उसी को लेकर रानीखेत विधायक ने करण माहरा पर पलटवार करते हुए सियासत गर्म कर दी है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments