Tuesday, March 3, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में शासन व सेना के अधिकारियों के...

ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में शासन व सेना के अधिकारियों के साथ की बैठक, विभिन्न बिन्दुओं पर हुई चर्चा।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सिविल मिलिट्री लायजन कॉन्फ्रेंस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखण्ड शासन एवं सेना के अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित विभिन्न एजेण्डा बिन्दुओं पर चर्चा की गई।


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। सेना को राज्य सरकार से सहयोग की जो अपेक्षाएं होंगी, उनको प्राथमिकता में रखते हुए उचित हल निकाला जायेगा। आज जो समन्वय बैठक हुई है, इसका आउटपुट निकालना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बहुल प्रदेश है। जन सुविधा एवं सेना की सुविधा हेतु विभिन्न गतिविधियों के लिए जहां संयुक्त सर्वे की जरूरत है। जिला प्रशासन के अधिकारी एवं सैन्य अधिकारी संयुक्त सर्वे कर 3 सप्ताह के अन्दर शासन को रिपोर्ट दें, ताकि उन समस्याओं का उचित निदान करवाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2