देहरादून – सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का आज निधन हो गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि उत्तर प्रदेश के वे कई बार मुख्यमंत्री थे। केंद्र सरकार में भी रक्षा मंत्री रहे। उनका कहना है कि उनके निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है उनका कहना है कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और इस दुख की घड़ी में परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।