Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा प्रत्याशियों ने ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख पदों के...

भाजपा प्रत्याशियों ने ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख पदों के लिए दाखिल किए नामांकन पत्र।

हरिद्वार/रुड़की – हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद आज सभी ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

वहीं रुड़की ब्लॉक में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी के तौर पर ब्लाक प्रमुख के लिए लुबना राव ने नामांकन पत्र दाखिल किया है और ज्येष्ठ प्रमुख के लिए मीना सैनी और कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख पद के लिए दिलीप ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

इस दौरान वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष एवं ब्लॉक रुड़की से भाजपा चुनाव प्रभारी शादाब शम्स ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हरिद्वार की जनता ने एक नया इतिहास रचा है। रुड़की ब्लॉक में यहां 40 सदस्यों ने एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया है और अब कांग्रेस खत्म होने की कगार पर है।

जिस प्रकार से अन्य पार्टियों को छोड़कर आए लोगों ने भाजपा में अपनी आस्था व्यक्त की है उसे साफ पता लगता है कि लोग भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि सभी ब्लॉकों में केवल प्रमुख ही नहीं बल्कि जिला पंचायत अध्यक्ष भी निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। बहुत खूबसूरत इतिहास इस रुड़की ब्लॉक में रचा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अब अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक समाज मिलकर एक नया इतिहास भारतीय जनता पार्टी इस उत्तराखंड में रचेगी। उन्होंने कहा कि हम सबका साथ सबका सबका विकास और सबका विश्वास की जो बात करते थे वह सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास और सब का प्रयास इस ब्लॉक रुड़की में नजर आया है। हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सभी एक साथ एक प्लेटफार्म पर देवभूमि उत्तराखंड की अध्यात्मिक राजधानी हरिद्वार से इसकी शुरुआत हो रही है। अब सारे विपक्ष का चेक एंड मेट होना है और 2024 में जो लक्ष्य हमने मोदी जी को ऐतिहासिक जीत देने का किया है वह हरिद्वार से शुरू होता है। और हरिद्वार से कन्याकुमारी तक पहुंचना तय हो चुका है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular