Homeराज्यउत्तराखण्डजहरीली शराब: 19 दिन बाद पुलिस की पकड़ में आई प्रधान बबली,...

जहरीली शराब: 19 दिन बाद पुलिस की पकड़ में आई प्रधान बबली, बीते रोज 1 वोट से जीता था चुनाव।

हरिद्वार – ग्राम प्रधान बनने के बाद शराब कांड की आरोपी बबली देवी गिरफ्तार, एक आरोपी अभी भी फरार।
हरिद्वार के पथरी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के शिवगढ़ ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान बनने के बाद शराब कांड की आरोपी बबली देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बबली देवी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। जबकि अभी तक शराब कांड का एक आरोपी फरार है।


पुलिस उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। आइपीएस रेखा यादव के नेतृत्व में गठित एसआईटी शराब कांड की जांच कर रही है। ग्यारह सितंबर को एसएसपी डॉ योगेन्द्र सिंह रावत ने पथरी थाने में शराब कांड का खुलासा किया था।
मुकदमे में बिजेंद्र व उसकी पत्नी बबली तथा उसके भाई नरेश को आरोपी बनाया है। पुलिस मुख्य आरोपी बिजेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उसके बाद से दोनों आरोपी बबली व नरेश फरार चल रहे थे। बुधवार को आरोपी बबली देवी ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई थी।
आज बबली जैसे ही गांव फूलगढ़ में पहुंची, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ हेमेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि शराब कांड की फरार आरोपी बबली देवी को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। फरार नरेश की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
मतगणना में बबली ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी स्वाति से जीत दर्ज की। बबली को 855 और प्रतिद्वंद्वी स्वाती को 848 मत मिले लेकिन स्वाति ने री-काउंटिंग की अपील की। इस पर प्रशासन ने दोबारा मतगणना कराई। री-काउंटिंग में बबली को 859 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी स्वाती को 858 वोट मिले। बबली एक वोट से स्वाति को हराकर जीत गई।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular