Homeराज्यउत्तराखण्डअंकिता हत्याकांड में लोगों ने निकली आक्रोशित रैली, पुलिस के साथ हुई...

अंकिता हत्याकांड में लोगों ने निकली आक्रोशित रैली, पुलिस के साथ हुई तीखी नोकझोक।

पौड़ी – अंकिता हत्याकांड मामले में पौड़ी की जनता ने शहरभर में आक्रोशित होकर रैली निकालते हुए कलक्ट्रेट के समीप एकत्र हुए। जहाँ पर पुलिस और जनता की तीखी नोकझोंक भी हुई जिसमें कई लोग घायल भी हुए।

स्थानिय लोगो ने मांग की है कि अंकिता हत्या में वीवीआईपी के नाम को सार्वजनिक किया जाए साथ ही मामले की सीबीआई जांच हो।

प्रदर्शनकारी महिला पूनम कैंथुरा ने कहा कि कई दिन बीत जाने के बाद भी मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में दायर नहीं हो पाया है ओर ना ही संदेह के घेरे में आ रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हो रही है।

डीएम को ज्ञापन देते हुए कहा गया कि मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाए साथ ही परिजनों को एक करोड़ की धनराशि और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गई है।

वहीं जिलाधिकारी पौड़ी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि जनता की ओर से दिए गए ज्ञापन के सभी बिंदु शासन स्तर से संबंधित है इसलिए ज्ञापन को शासन को भेजा जा रहा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular