Homeराज्यउत्तराखण्डब्रेकिंग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता के हत्यारे के रिसॉर्ट पर...

ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता के हत्यारे के रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर दिया बड़ा संदेश।

देहरादून/ऋषिकेश – उत्तराखंड़ में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार बडे फैसले लेने से जरा भी हिचकती नही दिख रही है। उत्तराखंड में सबसे ज्यादा सुर्खियो में छाए पहाड की बेटी के हत्यारे के मामले में मुख्यमंत्री धामी ने देर रात एक और बडा फैसला लेते हुये सबको चौंका दिया है। पौडी जिले के यमकेश्वर निवासी और पांच दिन से लापता चल रही युवती अंकिता के हत्यारे के रिजार्ट पर धामी सरकार ने देर रात बुल्डोजर चलवाकर एक बडा संदेश दे दिया है।

 

इस घटना के बाद लोगो में इतना ज्यादा आक्रोश है कि पुलिस की गाडी रोककर आरोपियों की जमकर धुनाई होने के साथ साथ वनंत्रा रिजार्ट पर हमला भी बोल दिया था। मुख्यमंत्री ने इस घटना के सामने आने के बाद से ही सख्त तेवरो में थे। सूत्र बताते है कि मुख्यमत्री के निर्देशों पर प्रशासन ने इस रिजोर्ट पर बुल्डोजर चलाकर इसे ध्वस्त कर दिया है। मामले में लापरवाही बरतने पर पटवारी विवेक कुमार कडाखाल को भी सस्पेंड किया गया है।

 

 

 

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments