Homeराज्यउत्तराखण्डकैलाश मार्ग में फंसे यात्रियों को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर सुरक्षित धारचूला...

कैलाश मार्ग में फंसे यात्रियों को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर सुरक्षित धारचूला पहुंचाया।

पिथौरागढ़ –  पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में आदि कैलाश मार्ग में फंसे भक्तों और यात्रियों को सुरक्षित निकालकर धारचूला लाई एस.डी.आर.एफ.की टीम। भक्तों ने खुले दिल से टीम को धन्यवाद किया। मंगलवार रात को एस.डी.आर.एफ धारचूला बेस को खबर मिली कि कुमाऊं मंडल विकास निगम (के.एम.वी.एन.) द्वारा संचालित आदि कैलाश यात्रा के यात्रियों का दल मार्ग में फंस गए हैं।

जंगल और पहाड़ी पैदल मार्ग में फंसे यात्रियों को निकालकर लाने की जिम्मेदारी एस.डी.आर.एफ.टीम को सौंपी गई। टीम तत्काल फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए मौके के लिए रवाना हो गयी। यात्री पिछले कुछ दिनों से यात्रा मार्ग में पड़ने वाले बूंदी में मौसम और रास्ता खराब होने के कारण फंसे हुए थे। बता दे की बीते दस दिनों से आदिकैलाश मानसरोवर मार्ग मलघाट, घटियाबगढ़ में पहाड़ी से गिर रहे बोल्डर, मलबे के चलते बंद है ऐसे विषम परिस्थितियों में फंसे यात्री अब घबराने भी लगे थे। एस.डी.आर.एफ.की टीम, इस दुर्गम क्षेत्र में लगभग तीन किमी पैदल चलकर मोके पर पहुँची, जहाँ 42 यात्री फंसे हुए थे। टीम ने जिला पुलिस और एन.डी.आर.एफ.की टीम के साथ समन्वय स्थापित कर सभी यात्रियों का हौसला बढ़ाया।

इन उम्र दराज यात्रियों को टीम अपने सुरक्षा घेरे में लेकर नारायण आश्रम के रास्ते सकुशल धारचूला ले आई। अत्यंत विपरीत परिस्थितियों में ससमय मिली सहायता के लिए, सभी यात्रियों ने एस.डी.आर.एफ.को शुक्रिया किया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular