Homeराज्यउत्तराखण्डअवैध शराब पर पुलिस की कार्यवाही जारी, छापेमारी कर भट्टी समेत 500...

अवैध शराब पर पुलिस की कार्यवाही जारी, छापेमारी कर भट्टी समेत 500 लीटर लहन को किया नष्ट।

उधम सिंह नगर/जसपुर – जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र के भोगपुर डैम इलाके में नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही करते हुए छापेमारी कर पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाने की एक भट्टी समेत मौके से लगभग 500 लीटर लहन नष्ट किया। कार्यवाही से कच्ची शराब बनाने वाले तस्करों में हड़कंप मच गया।

काशीपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने बताया कि नशे के कारोबार की रोकथाम के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन में आज टीमें गठित की गई और पतरामपुर क्षेत्र के जंगल में अलग-अलग स्थानो पर छापा मारकर एक कच्ची शराब बनाने की भट्टियाँ तोडी और मौक़े से 500 लीटर लहन नष्ट किया गया है।

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान कोई भी शराब तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लगा है और आगे भी पुलिस का अभियान नशे के कारोबारी के खिलाफ लगातार जारी रहेगा। लेकिन लगता है आबकारी विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular