Homeराज्यउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रुद्रपुर में जी.बी.पंत की 135वीं जयंती कार्यक्रम...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रुद्रपुर में जी.बी.पंत की 135वीं जयंती कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

उधम सिंह नगर/रुद्रपुर – प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी शनिवार को रुद्रपुर में आशुतोष विद्या मंदिर इंटर कालेज में पंत जयंती आयोजन समिति द्वारा आयोजित पं० गोविन्द बल्लभ पंत जी की 135वीं जयंती कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र के लिए उनके योगदान का स्मरण भी किया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जीबी पंत शिक्षा को विकास का द्वार मानते थे 1960 में एशिया के पहले कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना पंत की दूर दृष्टा का परिचायक है। गोविन्द बल्लभ पंत भारत के जाने-माने वकील के साथ-साथ उत्तर प्रदेश राज्य के पहले मुख्यमंत्री और भारत के चौथे गृह मंत्री रहे।

एक वरिष्ठ भारतीय राजनेता के रूप में पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने निरपेक्ष होकर देश की प्रगति में अपना योगदान दिया है। हम सब उन्हें कुशल प्रशासक तथा एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी के रूप में जानते हैं, आधुनिक भारत के रूपरेखा निर्माण के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व निछावर किया है।हरित क्रांति का अग्रदूत माना जाने वाला यह पंतनगर विश्वविद्यालय पंडित गोविन्द बल्लभ को समर्पित है।

मंत्री जोशी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि अपने निरंतर योगदान से उत्तराखंड राज्य पंडित गोविंद बल्लभ पंत के सपनों के अनुरूप प्रगति करता रहेगा। मंत्री जोशी ने कहा कि अंग्रेज भी गोविंद पंत से कांपते थे और उन्होंने काशीपुर में कुमाऊं का पहला बार एसोसिएशन बनाया बार एसोसिएशन के प्रथम अध्यक्ष भी रहे।

पंत जयंती के अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने  सभी से आह्वान करते हुए कहा कि सभी पूरी ऊर्जा के साथ पंत के विचारों को आगे बढ़ोऐंगे। मंत्री जोशी ने कहा कि जी बी पंत सोसायटी द्वारा पंत के जीवन पर स्मारिका का प्रकाशन किया जा रहा है जो कि अत्यधिक सराहनीय है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular