Homeराज्यउत्तराखण्डअफवाह फैलाने वालों को भेजा जायेगा जेल: हरिद्वार पुलिस

अफवाह फैलाने वालों को भेजा जायेगा जेल: हरिद्वार पुलिस

हरिद्वार – जिले में बच्चा चोरी कर मानव अंग निकाल लेने की अफवाह फैला रहे शरारती तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। डीआईजी-एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने इस तरह की अफवाह फैला रहे शरारती तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सीधे मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने के निर्देश दिए हैं। इधर, देहात के बाद अब शहर में इस तरह की अफवाह सुनाई देने लगी है।

पिछले कुछ दिन से विशेषकर देहात क्षेत्र में बच्चा चोर गैंग की सक्रियता की अफवाह फैली हुई है। यहां तक कहा जा रहा है कि बच्चों को चोरी कर उनके अंग भी निकाले जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह अफवाह छाई हुई है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के संबंध में देहात क्षेत्र में दो लोगों के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज हो चुके है लेकिन अफवाह अब भी लगातार फैल ही रही है।

अफवाह के फैलने को लेकर हरिद्वार पुलिस ने अपने अधिकृत फेसबुक पेज पर इस तरह की अफवाह से बचने की नसीहत दी है।

डीआईजी-एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने बयान जारी कर बताया कि इस तरह की घटना जिले में अभी तक सामने नहीं आई है। यह अफवाह फैलाई जा रही है लिहाजा अफवाह से आमजन को बचना चाहिए। आम नागरिक जिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए इस तरह की अफवाह को रोकने का कार्य करे। सामने आया कि कुछ शरारती तत्व ही अफवाह फैला रहे हैं, उन्हें चिह्नित कर रहे हैं। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति आमजन की पकड़ में आता है उसे तुरंत पुलिस के हवाले करें। कानून व्यवस्था बनाए रखें।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments