Homeराज्यउत्तराखण्डप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12वीं क़िस्त जल्द पहुंचेगी किसानों के पास:...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12वीं क़िस्त जल्द पहुंचेगी किसानों के पास: गणेश जोशी

पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ पहुंचे मंत्री कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग गणेश जोशी द्वारा विकास भवन सभागार में विभिन्न जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान हिमालय बचाओ पॉलिथीन हटाओ” शपथ समारोह के तहत पॉलिथीन का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई।

बैठक में मंत्री गणेश जोशी द्वारा उद्यान विभाग, कृषि विभाग, पीएमजीएसवाई, ग्रामीण विकास, मनरेगा आदि के माध्यम से विकास कार्यों को जाना गया। उन्होंने कहा विकास कार्यों को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए विभागीय अधिकारी जनता की समस्याओं को धरातल पर जाकर देखें। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण स्तर के लोगों तक भी पहुंचे तथा विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार ग्रामीण स्तर पर भी किया जाए।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा हमारी सरकार का संकल्प है कि किसानों की आय दुगनी की जाए। इसके लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12वीं की कीस्त जल्द किसानों के पास ही पहुंचेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत लगभग 200 करोड़ रुपए की धनराशि की व्यवस्था बजट में की है, जिसके माध्यम से प्रत्येक किसान को ₹2000 दिए जाएंगे।

मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड को हॉर्टिकल्चर टूरिज्म के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। सैनिकों के लिए शीघ्र सैनिक विश्राम गृह बनाया जाएगा। इसी दौरान मंत्री जोशी ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि बैठक में पूर्ण तैयारियों के साथ ही प्रतिभाग करें।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments