Homeराज्यउत्तराखण्डब्रांडेड शोरूम में लगभग डेढ़ करोड़ के मोबाइल चोरी, पुलिस जाँच में...

ब्रांडेड शोरूम में लगभग डेढ़ करोड़ के मोबाइल चोरी, पुलिस जाँच में जुटी।

नैनीताल/हल्द्वानी – हल्द्वानी में जिलाधिकारी कैंप कार्यालय से 100 मीटर दूर मोबाइल के ब्रांडेड शोरूम में लगभग डेढ़ करोड़ के मोबाइल चोरी होने की सनसनीखेज घटना हुई है।

बताया जा रहा है कि आज सुबह चोर वन प्लस मोबाइल के शोरूम में 150 से अधिक मोबाइल चुरा कर ले गए, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि आज सुबह चोरी की घटना को अंजाम दिया गया, एसएसपी, एसपी सिटी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची, पुलिस पूरे मामले की जांच के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगालकर शातिर चोरों की तलाश में जुट गई है।

एसएसपी ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए 2 टीमें भेज दी गयी है, जल्द ही चोरों को पकड़ कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments