Homeराज्यउत्तराखण्डजायडस वेलनेस फैक्ट्री के कर्मचारियों का धरना 77वें दिन भी जारी।

जायडस वेलनेस फैक्ट्री के कर्मचारियों का धरना 77वें दिन भी जारी।

उधम सिंह नगर/सितारगंज – सितारगंज सिडकुल की  जायडस वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के गेट पर लगातार 77वें दिन भी फैक्ट्री के कर्मचारियों का धरना जारी है।

बता दें कि बीते लगभग 2 माह पूर्व सिडकुल की जायडस वेलनेस नाम की एक प्राइवेट कंपनी ने बिना किसी पूर्व सूचना के प्रोडक्शन बंद कर फैक्ट्री को ताला लगा दिया। तब से आज तक फैक्ट्री के कर्मचारी बंद फैक्ट्री के गेट पर धरना दे रहे हैं।

कर्मचारियों की मांग यह है की जल्द से जल्द उनको बहाल किया जाए। फैक्ट्री के कर्मचारियों का कहना है की वह पिछले लगभग 2 महीनों से अपने हक के लिए तूफ़ान और बारिश के बीच धरने पर बैठे है। जिससे उनके परिवार पर रोज़ी रोटी का संकट उतपन्न हो गया है। कर्मचारियों ने बताया की लगातार फैक्ट्री प्रबंधन और सम्बंधित अधिकारियों को पत्रों के माध्यम से वह अवगत करा रहे हैं लेकिन उन्हें अब तक कोई लाभ नहीं मिल सका।

कर्मचारियों ने बताया की कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी आये थे जिन्होंने उन्हें आश्वस्त किया था की जल्द उनकी समसस्य का समाधान होगा लेकिन कुछ नहीं हो पाया।

कर्मचारियों ने कहा की हम बन्द फैक्ट्री के गेट पर अपने हक की लड़ाई लड़ रहे और फैक्ट्री के समस्त कर्मचारी केवल अपना मेहनताना और हक मांग रहे हैं जो वह लेकर रहेंगे और तब तक उनका धरना अनिश्चितकालीन रहेगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular