उधम सिंह नगर/जसपुर – जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
पीड़ित महिला सरीना ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि एक व्यक्ति ने उसकी लड़की को आंगनवाड़ी में नौकरी लगवाने के नाम पर से डेढ़ लाख रुपए लिए। 5 साल बीत जाने के बाद न ही नौकरी लगी और ना ही व्यक्ति द्वारा पैसे वापस दिए गए। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
वहीँ इस पूरे मामले पर कोतवाल जसपुर अशोक कुमार ने बताया कि एक महिला द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया है।
जिसमे उन्होंने बताया है उनकी बेटी कि नौकरी लगवाने के नाम पर किसी व्यक्ति द्वारा जिसे तथाकथित पत्रकार भी बताया जा रहा है डेढ़ लाख रुपए लिए गए है जिसमे जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।