Homeराज्यउत्तराखण्डसरकार में मंत्रियों के रिश्तेदार की भर्तियों को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदेश...

सरकार में मंत्रियों के रिश्तेदार की भर्तियों को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का फूंका पुतला।

पिथौरागढ़ – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया है।

कांग्रेसियों का कहना है 2017 से प्रदेश सरकार ने अधीनस्थ चयन आयोग उत्तराखंड चयन आयोग द्वारा कराई गई विधानसभा द्वारा कराई गई सारी भर्तियों को निरस्त किया जाए। कहा वर्तमान समय में एसटीएफ की जांच पर सभी भर्तियों में फर्जीवाड़ा पाया गया और भारतीय जनता पार्टी की सरकार उनके मंत्रियों द्वारा अपने रिश्तेदारों सगे संबंधियों की भर्ती की गई है जो कि उनके द्वारा स्वीकार किया गया है।

वीडीओ की भर्ती हो चाहे सरकारीता की भर्ती है चाहे जल संस्थान या अन्य निगम में जेई की भर्ती चाहे वन आरक्षी की भर्ती हो चाहे पुलिस दरोगा की भर्ती हो इन सभी भर्तियों की जिला कांग्रेस कमेटी सीबीआई जांच की मांग करती है, नहीं तो कांग्रेस कमेटी पूरे प्रदेश में गांव गांव जाकर भाजपा भाई भतीजा वॉच का पर्दाफाश करेगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular