बेड़ाझाल क्षेत्र में पानी के स्रोत के पास व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस।

नैनीताल/रामनगर – रामनगर के ग्राम बेड़ाझाल क्षेत्र में पानी के स्रोत के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। बता दें कि रामनगर के बेड़ाझाल क्षेत्र में पुलिस को आज दोपहर सूचना मिली कि बेड़ाझाल क्षेत्र में एक युवक का शव नहर में पड़ा है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई, बता दें कि लंबे समय से पानी में पड़े रहने शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी मे रखवा दिया है। साथ ही शव की शिनाख्त शुरू कर दी है। शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जायेगा।

एसएसआई प्रेम विशवकर्मा ने बताया कि शनिवार को बेड़ाझाल से सूचना मिली की एक व्यक्ति का शव स्रोत के पास नहर में पड़ा है। जिसके बाद शव को कब्जे में लेने की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टिया शव एक सप्ताह से अधिक समय से पड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया की पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here