नैनीताल/हल्द्वानी – अब तक 6 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी में आर्टिस्ट के पद पर कार्यरत प्रकाश उपाध्याय ने एक और उपलब्धि हासिल की है। प्रकाश उपाध्याय ने विश्व का सबसे छोटा गिटार (वर्किंग मोड) बनाया है। जिसको लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
अब तक 6 कीर्तिमान अपने नाम करने वाले प्रकाश उपाध्याय ने काफी लगन और मेहनत से विश्व के सबसे छोटे गिटार का निर्माण किया है। प्रकाश उपाध्याय ने मात्र 3 सेंटीमीटर लम्बाई के साथ शुद्ध चन्दन की लकड़ी, तांबे, एलमुनियम के तार व पिन से गिटार का वर्किंग मॉडल तैयार करके अपना सातवां नया व्यक्तिगत विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
इस गिटार की आवाज को माइक के माध्यम से बडे अच्छे से सुना जा सकता है। इस गिटार को प्रकाश ने मात्र 4 घंटा 30 मिनट बनाया है। जिसे “लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड” (2021-22) मे दर्ज कर लिया गया है।
प्रकाश के रिकॉर्ड को लिम्का बुक ने अपने किताब के बैक कवर मे मुख्य स्थान दिया है, जिसके लिए लिम्का बुक के द्वारा इन्हे प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।