Homeराज्यउत्तराखण्डनवनियुक्त जिला खनन अधिकारी ने खनन माफियाओं पर कसा शिकंजा।

नवनियुक्त जिला खनन अधिकारी ने खनन माफियाओं पर कसा शिकंजा।

हरिद्वार – जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में देर रात से लगातार अवैध खनन माफियाओं के विरुद्ध हो रही छापेमारी कार्रवाई से खनन माफियाओं में मचा हड़कंप। जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार ने सोमवार देर रात सुबह तक अवैध बालू के ट्राली ट्रैक्टर एवं और ट्रक डम्परो से हो रहे अवैध खनन धंधों की धरपकड़ की कार्यवाही शुरू की है।

महज कुछ घंटों में ही नवनियुक्त तेजतर्रार जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार के द्वारा हरिद्वार क्षेत्र के कई हिस्सों मे छापेमारी करते हुए लगातार जांच के दौरान 2 ट्रैक्टर ट्रॉली व 2 ट्रक डम्परों पर लदे मिट्टी पत्थर आदि के कागजों की जांच की गई।

जांच के दौरान कोई कागज ना मिलने अवैध मिट्टी, पत्थरो से लदे 2 ट्रैक्टर ट्रॉली व 2 ट्रक डम्परों को जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार ने सीज किया है। वहीं एट ट्रैक्टर ट्राली को भी शान्तरशाह चौकी क्षेत्र में सीज किया गया है। हरिद्वार में अचानक खनन विभाग की इस कार्रवाई को देख खनन माफियाओ मे हडकंप मच गया हैं।

प्रदीप कुमार जिला खनन अधिकारी हरिद्वार का कहना है कि किसी भी स्थिति में क्षेत्र में अवैध खनन नहीं करने दिया जाएगा। अचानक छापेमारी और निरीक्षण क्षेत्र में लगातार जारी रहेंगे और इस दौरान यदि कोई अवैध खनन परिवहन में भंडारण में पकड़ा जाता है तो उस पर नियमानुसार खनन एक्ट में कार्रवाई होगी। देर रात से अवैध खनन माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए छापेमारी कर रही टीम में हरिद्वार जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार, खनिज मोहर्रिर माधोसिंह व विजय सिंह एवं पीआरडी स्टाफ पदम सिंह आदि उपस्थित रहे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments