Homeराज्यउत्तराखण्डगणपति महोत्सव को लेकर हरिद्वार प्रशासन सख्त, नगर निगम को मूर्ति विसर्जन...

गणपति महोत्सव को लेकर हरिद्वार प्रशासन सख्त, नगर निगम को मूर्ति विसर्जन के लिए पॉइंट्स बनाने के दिए निर्देश।

हरिद्वार – गणपति महोत्सव को लेकर हरिद्वार प्रशासन पहले से ही सख्त नजर आ रहा है। जहां कावड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के बाद अब त्योहारों के सीजन शुरू हो रहे हैं। वही 31 अगस्त से गणेश उत्सव की शुरुआत हो जाएगी।

ऐसे में धर्मनगरी हरिद्वार में भी कई स्थानों पर प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना की जाती है, जिसके बाद मूर्ति का विसर्जन मां गंगा की धारा में किया जाता था। जिसको लेकर प्रशासन इस बार अलग व्यवस्था करने जा रहा है। इसके लिए जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने नगर निगम को जगह चिन्हित कर मूर्ति विसर्जन के लिए पॉइंट्स बनाने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने बताया कि जिस तरह से पिछले साल हमने नवरात्रों में मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था की थी। उसको सुधार करके अबकी बार और पॉइंट्स बनाकर हम गणेश भगवान की प्रतिमा के विसर्जन के लिए व्यवस्था करेंगे।

इसके लिए नगर निगम को निर्देश दे दिए गए हैं और उन्हें कहा गया है कि वह सभी पॉइंटस पर सभी से व्यवस्था करें। इसी के साथ हम अबकी बार उन पॉइंट पर गंगाजल भी भरवाआएंगे ताकि आस्था के साथ गणपति विसर्जन किया जाए। वही किसी को भी गंगा में मूर्ति विसर्जन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular