राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रदेशवासियों श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की दी शुभकामनाएं।

देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-चरित के बारे में जानने और उनके संदेशों के प्रति स्वयं को समर्पित करने का अवसर है। श्रीमद् भगवद् गीता में भगवान कृष्ण का निष्काम भाव से कर्म करने का शाश्वत संदेश संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा रहा है।
उन्होंने कहा है कि इस पावन दिवस पर हम सभी पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और सच्चाई के मार्ग पर चलने का संकल्प लें। राज्यपाल ने कामना कि है की जन्माष्टमी का यह पर्व हमारे देश एवं प्रदेश में शांति, सौहार्द और समृद्धि लेकर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here