Homeराज्यउत्तराखण्डनाबालिग लड़की की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, भाई और जीजा...

नाबालिग लड़की की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, भाई और जीजा निकले हत्यारे, गिरफ्तार।

हरिद्वार/लक्सर – लक्सर क्षेत्र के रामपुर रायघटी से एक नाबालिग लड़की के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने का मामला दर्ज कराया गया था। शक जताया गया था कि लड़की की हत्या कर गंगा में फेंक दिया गया है।

मामला दर्ज करते हुए लक्सर पुलिस ने एक पुलिस टीम का गठन किया और प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त की। नाबालिक लड़की के शव की तलाश करने के लिए लक्सर पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद ली और गंगा में तलाशी अभियान चलाया गया।

4 दिन बाद एसडीआरएफ को गंगा किनारे एक प्लास्टिक का बोरा मिला, जब उस बोरे को खोल कर देखा गया तो उसके अंदर से नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया।

मामले की जांच की गई तो प्रथम दृष्टया लड़की की हत्या में मृतका के भाई और पिता का नाम प्रकाश में आया लेकिन जब मामले की बारीकी से जांच की गई तो जो तथ्य निकलकर सामने आए उन्होंने सब कुछ पलट कर रख दिया।

मृतका की हत्या में भाई और जीजा शामिल पाए गए। मृतका के भाई और जीजा दोनों को ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आज दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular