Homeराज्यउत्तराखण्डस्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसटीएफ की...

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसटीएफ की टीम को किया सम्मानित।

देहरादून – स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर सराहनीय सेवा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस के 9 जवानों को सम्मानित किया। इस मौके पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में कार्रवाई करने को लेकर एसटीएफ की टीम को भी मुख्यमंत्री सराहनीय पदक से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार की नीति और नियत स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार के मामले में कोई भी बख्शा नहीं जाएगा और इस मामले में सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। साथ ही कहा कि मामले में जब तक एक – एक को नहीं पकड़ लेंगे तब तक यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि परीक्षार्थियों का अहित नहीं होने देंगे, जो परीक्षा होनी है उन्हें तय सीमा पर कर ली जाएगी।

वही मुख्यमंत्री सम्मान पदक से सम्मानित एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है कि उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा इस कार्य के लिए सराहा गया है यह उनके व उनकी टीम के लिए गर्व की बात है। बता दें कि मामले में अभी तक एसटीएफ ने 18 लोगों की गिरफ्तारी की है और उस संस्था को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है जिसके द्वारा पेपर तैयार गया था।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments