Homeराज्यउत्तराखण्डसभासद के घर से 66 तोला सोना और डेढ़ लाख की चोरी...

सभासद के घर से 66 तोला सोना और डेढ़ लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार।

उधम सिंह नगर/गदरपुर – सभासद अनीता चौधरी पत्नी पूर्व सभासद ब्रिजेश चौधरी उर्फ बिल्लन अपने परिवार के साथ अपने भाई को राखी बांधने बुलंदशहर गई थी। राखी बांधने के बाद शुक्रवार को दोपहर अपने आवास पर पहुंची। जब वह मुख्य गेट का ताला खोलकर घर के अन्दर पहुंची तो घर का बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गये। घर में रखी दोनों अलमारियां खुली हुई थी और उसमें से सारा सामान गायब था।

इसकी सूचना पति पूर्व सभासद ब्रिजेश बिल्लन ने स्थानीय पुलिस का दी। सूचना से पुलिस में भी हड़कम्प मच गया। सूचना पर एसआई ओमप्रकाश, उपनिरीक्षक गौरव जोशी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फूटेज को खंगालने में जुट गयी। चोर करीब 66 तोले सोना, 872 ग्राम चांदी के आभूषण, डेढ़ लाख नगदी ले गये थे। घटना के खुलासे के लिए एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर टीमों का गठन किया गया।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि चोरी के खुलासे के लिए टीमें गठित की गयी थी। पुलिस टीमों ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाये साथ ही सीसी टीवी फुटेज भी खंगाली गयी।

जिसके बाद पुलिस ने मामले में शुभम पुत्र भगवान दास निवासी वार्ड नंबर 11, गदरपुर, शाहिद पुत्र नजर निवासी वार्ड 11 गदरपुर और मुस्तकीम पुत्र असगर निवासी वार्ड नं0 11 गदरपुर को गिरफ्तार कर चोरी की नगदी व सोने व चांदी के आभूषण बरामद कर लिये। चोरी को सभासद की दुकान में किरायेदार मुस्तकीम ने ही साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments