Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा मण्डल द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट...

भाजपा मण्डल द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने की शिरकत।

नैनीताल/लालकुआं – देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव को अलग अलग तरह से मनाया जा रहा है।

इसी क्रम में बिन्दुखत्ता के शहीद स्मारक से भाजपा बिन्दुखत्ता मण्डल द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा प्रभात फेरी में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने शिरकत की।

इस अवसर पर अजय भट्ट ने शहीदों को नमन करते हुए पुष्प चक्र अर्पित किया, जिसके बाद तिरंगा यात्रा प्रभात फेरी बिन्दुखत्ता शहीद स्मारक से प्रारम्भ होकर काररोड से होते हुए ढ़लान चक्की क्षेत्र में समाप्त हुई। जिसमें क्षेत्रीय विधायक सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ और पूर्व सैनिकों ने शिरकत की।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लिये देशभक्ति नारे लगाये, जिससे युवाओ में देश के प्रति अलग ही जज्बा देखने को मिला।

इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने तिरंगा यात्रा के साथ ही हर घर तिरंगा अभियान में घरों और प्रतिष्ठानो में झण्डा लगाये जाने की अपील की है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

4 COMMENTS

  1. Летний лагерь с английским языком в YES Center — это полное погружение в среду. Дети общаются, играют и учатся одновременно, поэтому новые слова и фразы запоминаются легко, без зубрёжки. Опытные педагоги поддерживают каждого. Бронируйте места заранее.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular