Homeराज्यउत्तराखण्डनिर्माणाधीन होटल का पुश्ता टूट कर घर पर गिरा, एक घायल।

निर्माणाधीन होटल का पुश्ता टूट कर घर पर गिरा, एक घायल।

देहरादून/मसूरी – मसूरी में बड़े मोड़ के पास सनी लॉज कॉटेज पर भूस्खलन होने के बाद निर्माणाधीन होटल का एक बड़ा पुरूता गिरने से उसके नीचे एक मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं लोगों ने बड़ी मुश्किल से भाग कर अपनी जान बचाई। जिसमें एक बच्ची भी घायल हुई है। बताया जा रहा है कि बड़ा होटल का निर्माण किया जा रहा था जिसको लेकर होटल स्वामी द्वारा निर्माणधीन होटल के निचले हिस्से में पुश्ता लगाया गया था जो देर रात को अचानक गिर गया, जिससे चपेट में अपने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कई मकान में टूटे पुश्ते की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।

पीड़ित सलमा ने बताया कि होटल स्वामी द्वारा पुश्ते का निर्माण कराया गया है जिसकी घटिया गुणवत्ता को लेकर उनके द्वारा कई बार सवाल उठाए गए परंतु होटल स्वामी और ठेकेदार द्वारा उनकी एक न सुनी और देर रात को अचानक पुश्ते का बड़ा भाग गिरकर उनके घर पर जा गिरा जिससे उनका घर बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया वहीं उनके बच्चे भी चोटिल हो गया है।

उन्होने बताया कि उन्होने अपनी और परिवार के सदस्यों की जान बड़ी मुश्किल से भाग कर बचाई है। उन्होंने कहा कि पूश्ते का एक और बड़ा भाग कभी भी उनके घर पर गिर सकता है ऐसे में उनकी जान को खतरा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि होटल स्वामी पर कार्रवाई की जाए उनको सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर उचित मुआवजा दिया जाए। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल और तहसीलदार भोपाल सिंह चौहान प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भूस्खलन के बाद पुश्ते के टूटने के बाद हुए नुकसान का जायजा लिया। एसडीएम मसूरी ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को तत्काल निर्माणधीन होटल के जांच कर अनाधिकृत निर्माण पाये जाने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम ने बताया कि पीड़ित परिवार को तत्काल सरकार द्वारा आपदा के तहत दी जाने वाली राहत राशि और अन्य जरूरी खाने पीने का सामान दिया जा रहा है। वह पीडित परिवार को सुरक्षित स्थान में शिफट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि होटल स्वामी के द्वारा किए निर्माण कराये जा रहे होटल और पुश्ते का निर्माण के जांच के आदेश मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण को दे दिये गए वह अनाधिकृत पाये जाने पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular