Homeराज्यउत्तराखण्डविजिलेंस टीम ने घुसखोर को किया गिरफ्तार, सीएम के टोल फ्री नंबर...

विजिलेंस टीम ने घुसखोर को किया गिरफ्तार, सीएम के टोल फ्री नंबर पर की थी शिकायत।

उधम सिंह नगर/रुद्रपुर – उधम सिंह नगर में घूसखोरों को पकड़े जाने का सिलसिला लगातार जारी है। विजिलेंस टीम ने रुद्रपुर के कलेक्ट्रेट में चकबंदी अधिकारी के दफ्तर में छापा मारा तो हड़कंप मच गया।

टीम ने चकबंदी अधिकारी के पेशकार आनंद चंद को 3 हजार की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पेशकार ने खटीमा निवासी एक व्यक्ति से भूखंड की दाखिल खारिज की फाइल को अग्रसरित करने की एवज में 3 हजार रुपयों की घूस मांगी थी। टीम ने घूसखोर पेशकार को पकड़ने के बाद 7 घंटे तक कार्यालय के बंद कमरे में पूछताछ और अन्य कागजी कार्यवाही की। टीम ने पेशकार आनंद चंद के किच्छा स्थित मकान में जाकर दस्तावेज खंगालने के साथ ही बैंक खातों और संपत्ति के बारे में जानकारी ली।

विजिलेंस टीम ने बताया कि 7 जुलाई को मुख्यमंत्री द्वारा जारी किये गए नंबर पर शिकायतकर्ता ने 1064 एप पर पेशकार द्वारा घूस मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी।

जिसके बाद टीम ने पेशकार को घूस की रकम लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। टीम उसे गिरफ्तार कर हल्द्वानी ले गई।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular