Homeराज्यउत्तराखण्डहरीश रावत ने भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार...

हरीश रावत ने भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार पर किए तीखे वार।

हरिद्वार – देश आजादी का महोत्सव बड़ी धूमधाम से मना रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से अपील की है हर घर तिरंगा लहराए प्रधानमंत्री के आवाहन के बाद बीजेपी द्वारा अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा लहराए इसको लेकर बड़े पैमाने पर तैयारियां की है। तो वहीं कांग्रेस भी बीजेपी की इस मुहिम से अलग भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाल रही है।

आज धर्मनगरी हरिद्वार में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली। हरीश रावत ने तिरंगा यात्रा और बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन पर केंद्र सरकार पर तीखे वार किए।

भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के तहत आज कांग्रेस द्वारा हरिद्वार हर की पौड़ी से यात्रा निकाली गई। यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि यह तिरंगा यात्रा महान भारत बनाने के संकल्प के साथ निकाली जा रही है। आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं और अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की 80 वी वर्षगांठ है। इसके उपलक्ष में हमारे द्वारा तिरंगा यात्रा देश के हर कोने में निकाली जा रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए एक ही नारा गा रहे हैं कि देश मैं सभी भाई भाई है और दो अक्टूबर को कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का अंतिम चरण होगा।

वही हरीश रावत में बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा वार किया।

हरीश रावत का कहना है कि में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को बहुत बधाई देता हूं। आज पूरा भारत उनको बधाई दे रहा है पहली बार भाजपा के अहंकार को चौराहे पर किसी ने लताड़ा है इसलिए आज सारा बिहार और देश नीतीश कुमार को बधाई दे रहा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular