Homeराज्यउत्तराखण्डकिसान मजदूर संगठन सोसायटी ने विचार गोष्ठी कार्यक्रम का किया आयोजन।

किसान मजदूर संगठन सोसायटी ने विचार गोष्ठी कार्यक्रम का किया आयोजन।

हरिद्वार/रुड़की – रुड़की में किसान मजदूर संगठन सोसायटी रजिस्टर्ड के द्वारा चौधरी हुकम सिंह की अध्यक्षता में एवं एडवोकेट महक सिंह सैनी संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता के संचालन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें भारी संख्या में किसान मजदूर इकट्ठा हुए और सम्मेलन में 6 प्रस्ताव पास हुए।

इस अवसर पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा की संगठन के द्वारा अन्य संगठनों को अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित कर एवं प्रशस्ति पत्र देकर जो परंपरा कायम की गई है वह सराहनीय है। सदन में सर्वसम्मति से पास किए गए प्रस्ताव से समाज में अच्छा संदेश जाएगा तथा किसान एवं मजदूर के जीवन स्तर को सुधारने एवं उनकी समस्याओं के समाधान में यह प्रस्ताव मील का पत्थर साबित होंगे।

कार्यक्रम मे पारित प्रस्ताव के अनुसार मुद्दे उठाए गए की फसलों की लागत दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई के कारण काफी अधिक बढ़ गई है। परंतु लागत मूल्य के सापेक्ष किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलता है। जिला व ब्लॉक स्तर पर कृषि एवं उद्यान विभाग आदि के अधिकारियों द्वारा अपने कुछ चहेते काश्तकारों के साथ गठजोड़ करके पात्र किसानों मजदूरों के हक की योजनाओं के धन को बंदरबांट कर ली जाती है। जिससे अपात्र लोगों को लाभ पहुंचता है एवं राजस्व विभाग में एवं चकबंदी विभाग में भी लेखपालों, अन्य कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा मनमाने तरीके से कार्य करते हुए लोगों की समस्याओं के समाधान में टालमटोल की जाती है।

अनावश्यक रूप से देरी करके किसानों मजदूरों को परेशान किया जाता है। जिससे आम जनता भी त्रस्त है तथा स्थानीय बेरोजगारों को उद्योगों में शासनादेश के अनुसार नौकरियां नहीं मिल पा रही है। उद्योगपति श्रमिकों का उत्पीड़न कर रहे हैं।

उप श्रम आयुक्त कार्यालय हरिद्वार में भी भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और चकबंदी अधिकारी एवं लेखपाल भू माफिया के गठजोड़ के कारण सीधे-साधे किसानों का नियम विरुद्ध चक लगाकर अनुचित लाभ कमा रहे हैं और भोले-भाले किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। जिससे किसानों को मुकदमे बाजी झेलनी पड़ रही है। मेडिकल क्षेत्र में नेट क्वालिफाइड अभ्यर्थियों को मैनेजमेंट के स्कूलों में भी 50% का आरक्षित सीटें करके प्रवेश देना चाहिए। इसी प्रकार अनेक समस्याओं पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम समापन हुआ।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular