Homeराज्यउत्तराखण्डवन विभाग ने तीन अवैध आरा मशीनों पर छापेमारी कर किया सील।

वन विभाग ने तीन अवैध आरा मशीनों पर छापेमारी कर किया सील।

उधम सिंह नगर/जसपुर – एशिया की नंबर वन लकड़ी मंडी कहे जाने वाली जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र को लकड़ी व्यापार के नाम से जाना जाता है।

लकड़ी व्यापारी वन विभाग की आंख में धूल झोंक कर लंबे समय से बिना परमिशन अवैध रूप से आरा मशीन के संचालित कार विभाग को लाखों रुपए का चूना लगा रहे।

अवैध आरा मशीनों के चलने की सूचना पर डी.एफ.ओ तराई पश्चिम वन प्रभाग के नेतृत्व में वन विभाग की टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए छापेमारी की गई और अवैध आरा मशीनों पर कार्यवाही की गई। साथ ही आरा मशीनों पर लगी मोटर आरा ब्लेट और अन्य मशीनों को विभाग द्वारा जब्त किया गया।

वंही डी एफ फो तराई कुंदन सिंह ने बताया कि पिछले काफी लंबे समय से मुखबिरों द्वारा अवैध आरा मशीन चलने की सूचना मिल रही थी। जिस पर आज तराई पश्चिम वन विभाग की टीम द्वारा तीन आरा मशीनों पर छापेमारी की गई है। इन तीनो जगह अवैध रूप से आरा मशीने चल रही थी।

उन्होंने बताया कि छापेमारी में जितने भी टूल्स और मशीने है उन्हें सीज कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है और आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular