Homeराज्यउत्तराखण्डभारत तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी के अधिकारियों और जवानों ने निकाली तिरंगा...

भारत तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी के अधिकारियों और जवानों ने निकाली तिरंगा रैली।

देहरादून/मसूरी – भारत तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी, मसूरी द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारत तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी, मसूरी द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत नागरिकों को जागरूक करने के लिए साइकिल एवं मोटरसाइकिल रैली द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसको आईजी पी० एस० डंगवाल, निदेशक, भारत तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली द्वितीय कमांड अजय निरमलकर के नेतृत्व में  कार्ट मेकेन्जी रोड़ से टोल गेट होते हुए मसूरी तक निकाली गई।

इस रैली में प्रत्येक सवार ने तिरंगा झण्डा ले रखा था तथा भारत माता की जयघोष एवं जय हिन्द के नारे लगाये गये। तिरंगे झण्डे के सम्मान में रोड़ से गुजर रही इस साईकिल और मोटर बाईक रैली को शहरवासियों ने भारत माता की जय एवं जय हिन्द का जयघोष लगाकर जवानों का मनोबल बढ़ाया। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के अधिकारियों और जवानों द्वारा गांव गांव जाकर लोगों को तिरंगे के महत्व और तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

आईटीबीपी के द्वितीय कमांड बिंदेश्वर कुमार ने बताया कि भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के तहत 3 अगस्त से ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके तहत मसूरी और आसपास के गांव में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के अधिकारी और जवान साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को आजादी के महत्व को बता रहे है और सबको अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिये प्रेरित कर तिरंगा के सम्मान के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

उन्होने बताया कि देश में भारत भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा लाखों की संख्या में तिरंगे को फहराया जा रहा है। वही देश की आईटीबीपी के द्वारा देश की 75 चोटियों को चयनित किया गया है, जिसमें 15 अगस्त को एक साथ आईटीबीपी के अधिकारी और जवान राष्ट्रीय तिरंगे को फहरायेगे। उन्होंने बताया कि मसूरी और आसपास के क्षेत्र में 10,000 से ज्यादा घरों में तिरंगे को फहराने का लक्ष्य था जिसमें बल सफल हो चुका हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular