Homeराज्यउत्तराखण्डपौड़ी जिलाधिकारी ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।

पौड़ी जिलाधिकारी ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।

पौड़ी – जल जीवन मिशन के तहत जनपद भर में चल रहे कार्यो की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी डॉ० विजय कुमार जोगदंडे ने कलेक्ट्रेट सभागार में जल संस्थान, जल निगम व स्वजल के कार्यों की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने सभी रेखीय विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि डीपीआर तैयार कर टेंडर प्रक्रिया समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कहा कि जिनका दो बार टेंडर हुआ है उसकी रिपोर्ट 16 अगस्त तक प्रस्तुत करें। साथ ही उन्होंने कहा कि जिनकी डीपीआर तैयार है उनका एक सप्ताह के भीतर टेंडर करें। उन्होंने धीमी प्रगति पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि कार्यों में तेजी लाएं। कहा कि जिन कार्यों की सर्वे करनी उसका सर्वे तत्काल करें।


जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि टेंडर प्रक्रिया में तेजी लायी जाए। कहा कि 2024 तक समस्त कार्यों को पूर्ण करना का लक्ष्य रखा है, जिससे लक्ष्य को हांसिल करने के लिए समय पर कार्य पूर्ण करें। बैठक में जिलाधिकारी ने जल निगम पौड़ी की छड़ी प्यार को सैद्धांतिक स्वीकृति दी।


बैठक में बताया गया कि जल जीवन मिशन के तहत जनपद में 2723 डीपीआर तैयार किये जाने के लक्ष्य के सापेक्ष 2533 डीपीआर तैयार कर ली गई है जबकि 190 डीपीआर बनाया जाना शेष है। तैयार डीपीआर में से 2276 डीपीआर सेंशन हो चुकी है। सेंशन डीपीआर में से 2018 कार्यो के टेंडर स्वीकृत किये गए है। स्वीकृत कार्यो में 1588 कार्य पूरे कर लिए गए है। 339 पर कार्य जारी है जबकि 91 पर अभी कार्य शुरू नही हो पाया है। पांच करोड़ से अधिक की 18 डीपीआर में से 16 डीपीआर के टेंडर जारी होने के उपरांत 11 पर कार्य प्रगति पर है जबकि 05 योजनाओ पर कार्यारम्भ नहीं हो पाया है। वहीं दो से पांच करोड़ की कुल 39 कार्यो की डीपीआर तैयार की जानी थी जिसमे से 33 डीपीआर तैयार की जा चुकी है जबकि 06 डीपीआर तैयार की जानी शेष है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular