Homeराज्यउत्तराखण्डथराली विधायक ने रणकधार से वेदनी बुग्याल और बधाणगढ़ी तक रोपवे जोड़ने...

थराली विधायक ने रणकधार से वेदनी बुग्याल और बधाणगढ़ी तक रोपवे जोड़ने की मांग की, पर्यटन मंत्री को लिखा पत्र।

चमोली – थराली से बीजेपी विधायक भूपाल राम टम्टा ने थराली विधानसभा में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक नंदा देवी लोकजात यात्रा से जुड़े वेदनी बुग्याल और बधाणगढ़ी के लिए उत्तराखंड सरकार से रणकधार से वेदनी बुग्याल और बधाणगढ़ी तक रोपवे जोड़ने की मांग की है।

विधायक टम्टा ने थराली विकासखण्ड के ताल से ऐतिहासिक बधाणगढ़ी मंदिर के लिए भी रोपवे की मांग की है। थराली विधायक ने अपनी इस मांग को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को पत्र भी लिखा है।

उन्होंने कहा कि वेदनी बुग्याल धार्मिक भावनाओं से जुड़ा है। ऐतिहासिक राजजात यात्रा का एक प्रमुख पड़ाव है और पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थराली विधानसभा के रणकधार से वेदनी और ताल से बधाणगढ़ी तक के लिए रोपवे की मांग पूरी करती है तो इन धार्मिक स्थलों को संरक्षण मिलने के साथ ही पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा और स्थानीय लोगो को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

लंबे समय से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आमजन द्वारा भी थराली विधानसभा के वेदनी और आली बुग्याल के साथ ही बधाणगढ़ी मंदिर को रोपवे से जोड़ने की मांग की जा रही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular