Homeराज्यउत्तराखण्डदर्दनाक हादसा: नदी में गिरी कार, बैंक मैनेजर की हुई मौत।

दर्दनाक हादसा: नदी में गिरी कार, बैंक मैनेजर की हुई मौत।

देहरादून/ऋषिकेश – उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। ब्यासी के पास एक कार दुर्घटना में बैंक मेनेजर की मौत हो गयी है। बैंक मैनेजर रविवार को देहरादून स्थित घर से पौड़ी के लिए निकले थे, जिसके बाद वह लापता हो गये थे। कल जब ब्यासी के पास गंगा में उनकी कार गिरी हुई दिखाई दी। काफी मशक्कत के बाद शव को बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार ब्रांच मैनेजर अमित विजेत्रा देहरादून से सैंजी के लिए अपनी कार से निकले थे लेकिन देर शाम तक भी वो सैंजी नहीं पहुंचे। सोमवार तक भी पौड़ी नहीं पहुँचने पर अमित के परिजनों ने प्रेमनगर थाने में गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। सर्विलांस टीम के अनुसार अमित की अंतिम लोकेशन ब्यासी क्ष्टर में पाई गई।

तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्यासी के पास गंगा में एक कार गिरी हुई दिखाई दी। एसडीआरएफ ब्यासी टीम द्वारा कार को गंगा से निकलने के दौरान एक युवक का शव फंसा हुआ नजर आया, लेकिन गंगा का जलस्तर और बहाव अधिक होने के करण एसडीआरएफ ढालवाला की टीम के साथ मिलकर काफी मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है।

कार के पास से ही ब्रांच मैनेजर अमित विजेत्रा का पहचान पत्र मिला था। शव की पहचान देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कोलागढ़ प्रेमपुर निवासी अमित विजेत्रा के रूप में हुई। पुलिस ने बताया अमित विजेत्रा पौड़ी तहसील के सैंजी गावं स्थित एसबीआई के मैनेजर थे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments