Homeराज्यउत्तराखण्डजिलाधिकारी ने किया तहसील एवं एसडीएम कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

जिलाधिकारी ने किया तहसील एवं एसडीएम कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

उधम सिंह नगर/जसपुर – जनपद उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने कल देर शाम जसपुर तहसील ओर एसडीएम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया साथ ही तहसील कर्मचारियों के साथ बैठक की।

मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि आज शाम 5 बजे के बाद जसपुर तहसील का औचक निरीक्षण किया गया है साथ ही कुछ तहसील कर्मचारी समय से पहले चले जाते है उनके लिए भी निरीक्षण किया गया।

पटवारियों के ऊपर अतिरिक्त भार बोझ की समस्या को लेकर उन्होंने कहा जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा साथ ही जिन बच्चो को भर्ती परीक्षा के लिए प्रमाण पत्रों की आवश्यकता है और समय से उनके प्रमाण पत्र नही बन पाते है उनके लिए क़ानून गो को आदेश किया जाएगा और इस समस्या का समाधान किया जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular