Homeराज्यउत्तराखण्डतहसील दिवस पर एक दर्जन से अधिक शिकायतें हुई प्राप्त, कुछ का...

तहसील दिवस पर एक दर्जन से अधिक शिकायतें हुई प्राप्त, कुछ का मौके पर हुआ निस्तारण।

हरिद्वार/लक्सर – लकसर तहसील मुख्यालय में आज आयोजित तहसील दिवस पर एक दर्जन से अधिक शिकायतें आई। इनमें अधिकांश चकबंदी विभाग और राजस्व विभाग से संबंधित थी।

तहसील दिवस में बतौर मुख्य अतिथि शामिल उप जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि तहसील दिवस में आईं एक दर्जन से अधिक शिकायतों में से आधा दर्जन से अधिक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

जबकि शेष शिकायतो को सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारित करने के आदेश दिए गए हैं।

लक्सर उप जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस का मुख्य मकसद फरियादियों की समस्याओं त्वरित निराकरण कराना है।

इसके सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए है कि निरंतर अपने विभागों से सम्बंधित समस्याओं को समय रहते निस्तारित करते रहे। इस मौके पर तहसीलदार शालिनी मौर्य ने कहा कि तहसील दिवस में आई शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। राजस्व विभाग से संबंधित सभी शिकायतों पर राजस्व निरीक्षक को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये गए है। इस मौके पर कई विभागों के अधिकारियों ने शिरकत की।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular