Thursday, March 5, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड विडियो: 3 मुख्यमंत्री, 3 विभागीय मंत्री, 3 प्रशासनिक अधिकारी बदले, नहीं बदले...

विडियो: 3 मुख्यमंत्री, 3 विभागीय मंत्री, 3 प्रशासनिक अधिकारी बदले, नहीं बदले तो स्मार्ट सिटी के हालात।

देहरादून – स्मार्ट रोड के निरीक्षण के दौरान नियम मंत्री शहरी विकास प्रेमचंद अग्रवाल जी नेे अधिकारियों व ठेकेदार को निर्देशित किया कि नैनी बेकरी के निकट होने वाले स्मार्ट रोड के कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए, कार्य शीघ्र न होने की स्तिथि में ठेकेदार पर कारवाही करने हेतु देहरादून स्मार्ट सिटी की सीईओ को निर्देशित किया गया।

शहरी विकास जी ने निर्देशित किया कि स्मार्ट रोड के कार्य में जहाॅ भी गड्डे, नालीयां आदि है उन्हें कवर कर दिया जाए जिससे उसमें बरसात सीजन में खुले में पानी जमा ना हो एवं निर्देश दिये कि समय-समय पर कार्य स्थल पर कीटनाशक का छिडकाव किया जाए।

मंत्री शहरी विकास द्वारा गांधी पार्क के से घंटाघर की तरफ होने वाले स्मार्ट रोड के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा स्मार्ट रोड के अंतर्गत फुटपाथ निर्माण के कार्य में देरी होने पर ठेकेदार एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से कारण स्पष्ट करने को कहा गया।

देहरादून स्मार्ट सिटी की सीओ सोनिका जी को निर्देशित किया गया कि कार्य की समय सीमा को निर्धारित किया जाए तथा तय समय सीमा पर कार्य यदि संपन्न नहीं होता है तो तो ठेकेदार खिलाफ कार्यवाही की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2