Homeराज्यउत्तराखण्डहर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी ने जनपद...

हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त अधिकारियों के साथ की बैठक।

पौड़ी – हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने वीसी के माध्यम से जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार तथा खंडविकास अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से की गई कार्यवाही की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जिन विभागों को ध्वज बनाने का लक्ष्य दिया गया है वह 05 अगस्त तक लक्ष्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें तथा रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें।

इस दौरान उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारी तथा खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि समूहों तथा अन्य द्वारा प्रतिदिन बनाए जा रहे ध्वजों की रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि ध्वज के सम्मान हेतु नगर तथा ग्राम पंचायत स्तर पर एक-एक टीम नामित करें तथा उन्हें नियमित रूप से निरीक्षण करने को कहा। कहा कि जो ध्वजा मानक के अनुरूप नहीं लगा हो तथा किसी स्थान पर गिर जाता है तो उसे सम्मान के साथ संबंधित अधिकारी के पास जमा करवाएं।

साथ ही उन्होंने कहा कि हर में तिरंगा पहुंचाए तथा उन्हें उसकी जानकारी भी दें। साथ ही उन्होंने पीडी डीआरडीए को निर्देशित किया कि अपने स्तर से भी समूहों द्वारा बनाए जा रहे ध्वजों की प्रतिदिन जानकारी उपलब्ध कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान 13 अगस्त से प्रारंभ होगा तथा 15 अगस्त तक यह अभियान चलता रहेगा। इसके अलावा उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर घर में तिरंगा फहराने तथा ध्वजा का सम्मान करने हेतु पोस्टर व बैनर के माध्यम से उसकी जानकारी लोगों को दें।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular