भर्ती घोटाले पर कांग्रेस ने प्रदेश भर में किया विरोध प्रदर्शन।

हरिद्वार – उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में भर्ती घोटाले के बाद कांग्रेस राज्य सरकार पर हमलावर है। आज भर्ती घोटाले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन किया।

हरिद्वार में भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि भर्ती एजेंसियों में भ्रष्टाचार चरम पर है।

लाखों रुपए की रिश्वत लेकर पेपर लीक किए जा रहे हैं। जिससे साधारण परिवारों के बच्चों के लिए नौकरी पाना मुश्किल हो गया है। राज्य सरकार को मामले में उच्च स्तरीय जांच करनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस इस मामले में उग्र प्रदर्शन करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here