Homeराज्यउत्तराखण्डनगर में जगह जगह जलभराव की समस्या से परेशान वार्डवासी।

नगर में जगह जगह जलभराव की समस्या से परेशान वार्डवासी।

उधम सिंह नगर/सितारगंज – सितारगंज के कई वार्डों में बरसात के पानी ने जलभराव की समस्या पैदा कर दी है।
हलकी सी बरसात होते ही नगर के वार्ड नम्बर 11 समेत कई अन्य वार्डों में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड रहा है।

जिस कारण बरसात का पानी घरों के अंदर तक जाकर लोगों की परेशानियां बढ़ा रहा है। वहीं नगर के वार्डों में जलभराव से सितारगंज नगरपालिका की पोल खुलती नज़र आ रही है।

जलभराव पर वार्डवासियों का कहना है की समय पर वार्ड की नालियां नियमित साफ़ न होने के कारण नालियों में मिटटी और रेत जमा हो गयी है जिससे मोहल्ले की नालियां जगह जगह चोक हो चुकी है। वहीँ वार्ड नम्बर 11 में गलियां ऊँची और सड़क का कुछ भाग नीचा होने कारण भी वार्ड में जल भराव की समस्या उत्पन्न हो रही है।

बरसात के समय नगर में जगह जगह पानी रुकने की शिकायतों के बाद भी नगरपालिका द्वारा समस्या के निस्तारण के लिए कोई ख़ास कदम नहीं उठाया जा रहा है। वहीं वार्ड नम्बर 11 में तो हालात बद से बद्तर हैं सड़क में बरसात का पानी भर जाने के बाद घण्टों नहीं निकल पाता और निकासी की नालियों से होता हुआ वापस घरों में भर जाता है। गंदे पानी की वजह से मक्खी मच्छर और अन्य बीमारियों का खतरा वार्ड पर बना हुआ है। वहीँ सितारगंज नगरपालिका ईओ प्रियंका आर्या ने शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सफाई कर्मचारियों को वार्ड नम्बर 11 की नालिओं की सफाई करने के आदेश दिए। साथी ही मीडिया के माध्यम से शहर के सभी लोगों से अपने आसपास साफ़ सफाई रखने की अपील की।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular