Homeराज्यउत्तराखण्डबिजली कटौती को लेकर कांग्रेसियो ने किया बिजली घर का घेराव।

बिजली कटौती को लेकर कांग्रेसियो ने किया बिजली घर का घेराव।

उधम सिंह नगर/जसपुर – जसपुर क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती होने के कारण जानता परेशान है जनता की समस्या को लेकर आज जसपुर कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान समेत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बिजली घर का घेराव किया।

बिजली कटौती ना कि जाए इसके लिए विभाग के उच्चाधिकारियों से बातचीत की गई है।

वही जसपुर विधायक आदेश सिंह चौहान ने बताया कि पिछले काफी लंबे समय से बिजली की कटौती हो रही है। जिसके कारण लोगो को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अधिकतर बिजली कटौती दोपहर के समय मे की जाती है। वही उन्होंने मांग की ही कि विभाग में 6 जेई होने चाहिए जबकि जसपुर में एक ही जेई है। कांग्रेसियो ने मांग की है बिजली कटौती सुबह या शाम के समय हो इस संबंध में विभाग के उच्चाधिकारियों से बात चीत की गई है।

उच्चाधिकारियों व अधिशासी अभियंता वी.के सकारिया ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular