Homeराज्यउत्तराखण्डकांवड़ मेले में रंग बिरंगी कांवड़ बन रही आकर्षण का केंद्र।

कांवड़ मेले में रंग बिरंगी कांवड़ बन रही आकर्षण का केंद्र।

हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले की धूम है। दूर दूर से कांवड़िए गंगाजल और कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंच रहे है। रंग बिरंगी कांवड़ हरिद्वार में अलग ही छठा बिखेर रही हैं। कांवड़ियो का कोई दल शिव परिवार की तो कोई देशभक्ति से ओतप्रोत कांवड़ लेकर हरिद्वार पंहुचा है।

अलग ही रंग बिखेरती कांवड़ो को लेकर 10 से 15 दिन पैदल दूरी तय करके ये कांवड़िए अपने अपने घर पहुंचेंगे और भगवान शिव को गंगाजल और कांवड़ अर्पित करेंगे। सनातन धर्म में मान्यता है कि भगवान शिव अपने भक्तो की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं और यही कारण है कि वो हरिद्वार से कांवड़ और गंगाजल लेकर महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान शिव का जलाभिषेक करते है।

हरिद्वार पहुंच रहे कांवड़ियों ने बताया कि भगवान शिव में उनकी गहरी आस्था है इसलिए वो भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कांवड़ की साज सजावट करते है। किसी ने भगवान शिव के परिवार रूपी कांवड़ बनाई है तो किसी ने कांवड़ में शिवलिंग को स्थापित किया है। कुछ कांवड़िए देशभक्ति का जज्बा लिए तिरंगे की थीम पर कांवड़ तैयार कर गंगाजल लेने धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular