Homeराज्यउत्तराखण्डट्रक चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार।

ट्रक चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार।

उधम सिंह नगर/जसपुर – जसपुर क्षेत्र में लगातार चोरियो की घटनाओं का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास करती नजर आ रही है। लगातार चोरों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

वही आज जसपुर में एक ट्रक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मंजूनाथ टी सी ने बताया की 17 तारीख को पीड़ित फहीम कोतवाली आया उसने कहा 16 तारीख की रात को उसका ट्रक चोरी हुआ है 12 टायरा ट्रक है जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपए है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया और पुलिस टीमो का गठन किया गया।

जिसमे आज सफलता मिली ओर चोरी हुआ ट्रक बरामद कर लिया गया और दो चोरों को पकड़ लिया गया है। आरोपीयो को न्यायालय भेज दिया गया है। वहीँ कप्तान द्वारा पुलिस टीम को 2000 रुपए के इनाम देने की बात भी की गई है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular