Homeराज्यउत्तराखण्डचंद घंटों की बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल।

चंद घंटों की बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल।

उधम सिंह नगर/जसपुर – आज चंद घण्टो की बरसात ने जसपुर नगर पालिका प्रशासन के कार्यो की पोल खोल दी। जसपुर में बरसात से शहर में कई जगह जलभराब की समस्या हो गई है।

जिसकी वजह से एक बार फिर नगर पालिका की पोल खुल गई गई है क्योंकि शहर में पानी की निकासी ना होने की वजह से लोगो के सामने काफी परेशानी हो रही है। तो वही दुकानदार भी काफी परेशान है।

नगर में कई जगह ऐसी है जहाँ बारिश के पांनी से क्षेत्र में जलभराव हो गया है और निकासी ना होने की वजह से लोग काफी परेशान है। लोगो की माने तो कई बार इसकी शिकायत नगरपालिका से भी की गई है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई। वही नगरपालिका इस ओर कोई ध्यान नही दे रही है।

दुकानदारों की माने तो कई बार बरसात में ऐसी नौबत आ जाती है कि दुकानों में और मकानों में पानी भर जाता है। जलभराव के कारण लोग बाजार भी नही आ रहे है। इस मौसम में जंजहाँ छाते ओर रेन कोट खूब बिकते थे लेकिन जलभारब होने से सब दुकानदार खाली बैठे है। लोगों ने नगर पालिका से अपील की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान हो ताकि लोगो को राहत मिल सके।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular