Homeराज्यउत्तराखण्डउफनते धनगढ़ी नाले में जान जोखिम में डाल रहे लोग, हादसों से...

उफनते धनगढ़ी नाले में जान जोखिम में डाल रहे लोग, हादसों से नहीं लिया सबक।

नैनीताल – नैनीताल जिले में भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। रामनगर का धनगढ़ी नाला एक बार फिर से उफान पर बह रहा है। जिससे नाले के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। लेकिन कई दुस्साहसी लोग अपनी जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। जिसकी खौफनाक तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को देख लोगों के रौंगटे खड़े हो रहे हैं। दरअसल, रामनगर काशीपुर हाईवे 309 कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर एक धनगढ़ी नाला भी पड़ता है। ये नाला बरसात के दिनों में रौद्र रूप ले लेता है। अकसर पहाड़ों में बारिश होने पर यह बरसाती नाला उफान पर आ जाता है।

एक बार फिर से धनगढ़ी नाले में तेज बहाव में मटमैला पानी बह रहा है। ऐसे में हाईवे पर आवाजाही करना जोखिम भरा हो गया है। लेकिन कुछ वाहन चालक बेखौफ नाले को पार कर रहे हैं ऐसे में किसी हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि इस नाले में कई लोग वाहन समेत बह चुके हैं। बावजूद इसके कोई इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। यह बरसाती धनगढ़ी नाला हर साल कई लोगों की जिंदगी लील लेता है। अभी जो तस्वीरें सामने आई है, उसमें लोग उफनते नाले को पार करते दिख रहे हैं, लेकिन यहां पर पुलिस प्रशासन का कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं हैं, जो इन लोगों को रोक सके, बीते दो दिन पहले ही यहां पर शिक्षकों की कार बह गई थी। वो तो गनीमत रही कि मौका रहते ही उन्हें बचा लिया गया। जिससे उनकी जान बच पाई। इसके अलावा एक हफ्ते पहले ढेला नदी में पर्यटकों की कार बह गई थी। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी, लेकिन इन हादसों के बाद भी कोई सबक नहीं ले रहा है। कहां है धनगढ़ी नाला: रामनगर से 16 किलोमीटर दूर नेशनल हाइवे पर धनगढ़ी नाला है। ये नाला बरसात में उफान पर आ जाता है। पानी का बहाव बहुत तेज होने के कारण ये नाला खतरनाक रूप धारण कर लेता है। बता दें कि धनगढ़ी पर पुल का कार्य 2018 नवंबर से चल रहा है। लेकिन लेटलतीफी के कारण पुल का निर्माण आज भी 50 फीसदी से ज्यादा नहीं हो पाया है. इस वजह से लोगों को पुल का फायदा अभी तक नहीं मिला है। यदि समय से पुल बन जाता तो लोगों को धनगढ़ी नाले से निजात मिल जाती।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments