Homeराज्यउत्तराखण्डकुमांऊ कमिश्नर दीपक रावत ने धारचूला में काली नदी तटबन्ध का किया...

कुमांऊ कमिश्नर दीपक रावत ने धारचूला में काली नदी तटबन्ध का किया निरीक्षण।

पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ जिले में मण्डल आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने विकासखंड धारचूला में काली नदी के दायें पार्श्व पर स्थित घटगाड़ नाले से टैक्सी स्टैण्ड तक तटबंध सुदृढ़ीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

मण्डल आयुक्त द्वारा कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के अधिकारियों से तंटबंध सुदृढ़ीकरण कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी ली गयी। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तटबंध सुदृढ़ीकरण कार्य को माह जनवरी 2023 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मण्डल आयुक्त द्वारा पूछे जाने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि काली नदी पर कुल 985 मीटर तटबंध दीवार बनायी जा रही है। जिसमें से 232 मीटर दीवार बनकर तैयार हो गयी है तथा 360 मीटर सीसी ब्लाक भी बनकर तैयार हो गया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular