Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे रुड़की, ड्रोन कंपनी का किया उद्घाटन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे रुड़की, ड्रोन कंपनी का किया उद्घाटन।

हरिद्वार/रुड़की – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुड़की पहुंचकर ड्रोन निर्माण करने वाली कंपनी रोटर प्रिसिशन इंस्ट्रूमेंट प्राइवेट लिमिटेड का उद्घाटन किया।

इस दौरान रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा एवं भाजपा नेता संजय अरोड़ा सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करता हूं कि जो उनके नेतृत्व में मेक इन इंडिया प्रोग्राम पूरे देश में चलाया गया है। उसी का परिणाम है कि देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि आज यहां पर पूरे उत्तराखंड में पहली बार ड्रोन का उधोग यहां पर शुरू किया गया है। निश्चित रूप से एक नई क्रांति के रूप में इसका आगाज होगा।

उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में जहां पर भूस्खलन होता है जहां पर आपदाएं आती है वहां पर ड्रोन की आवश्यकता पड़ती है और निश्चित रूप से यह टेक्नोलॉजी हमारे राज्य में बहुत ही कारगर और सहायक साबित होगी।

वहीं उन्होंने कहा कि कंपनी के निर्माताओं के द्वारा 40% दर भी कम करने का निर्णय लिया गया है तो यह भी एक बहुत महत्वपूर्ण निर्णय होगा। इस दौरान उन्होंने कहा की भाजपा सरकार लगातार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के हित में कार्य कर रही है और आज जो फैक्ट्री का उद्घाटन हुआ है उसमें भी सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

इस दौरान कंपनी के चेयरमैन साजिद मुख्तार ने कहा कि हमने आज हिंदुस्तान की सबसे बड़ी और उत्तराखंड की पहली ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का शुभारंभ किया है जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी आए हैं। निश्चित रूप से आने वाले समय में इसका लाभ पूरे देश को मिलेगा और स्थानीय उत्तराखंड के जो बेरोजगार युवा हैं उनको भी कंपनी के माध्यम से रोजगार मुहैया कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2